आर्थिक स्थिति ठीक करने की ट्रेनिंग - Training to Improve Financial Condition
सीखें कैसे करें अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत। 18 Videos में 9 घंटे की यह Training आपको Financial Freedom की ओर ले जाएगी।
About This Course
जो लोग राजनीति में आना चाहते हैं उनमें से 90% से अधिक लोगों की जो एक Common समस्या होती है वह है आर्थिक स्थिति का ठीक न होना। वे चाहते तो हैं कि देश के लिए कुछ अच्छा करें, राजनीति को बदलें, राजनीति में आकर लोगों की सेवा करें परन्तु पैसे की कमी के कारण या तो वे राजनीति में आ ही नहीं पाते हैं और यदि आ भी जाएँ तो राजनीति में सफल नहीं हो पाते हैं। वैसे भी सच्चाई यही है कि किसी भी काम को करने के लिए संसाधनों की आवश्यकता होती है और संसाधनों के लिए पैसे की। राजनीति में सफल होने के लिए व्यक्ति को बहुत से संसाधनों की आवश्यकता होती है और अच्छी बात यह है कि बहुत से अच्छे लोग समाज में होते हैं जो आपके मुद्दे के साथ जुड़कर आपको संसाधन मुहैया करा सकते हैं या यूँ कहें कि आपकी क़ाबलियत के आधार पर आप पर दांव खेल सकते हैं। परन्तु समस्या यह है कि लोगों को यह बताने के लिए कि हम काबिल हैं हमें कुछ पैसा अवश्य खर्च करना पड़ता है, लोग तभी दाँव खेलते हैं जब वे हमें आगे बढ़ते देख रहे होते हैं परन्तु यदि हम चाहें कि पहले वे हमारी मदद करें और तब हम आगे बढ़ेंगे तो यह कभी नहीं होगा, पहले आपको कुछ काम स्वयं करके दिखाना होगा और वह भी एक बार नहीं बल्कि निरंतर काम करते रहना होगा और उसमें काफ़ी पैसा लगेगा। दूसरा जब आप पूरे समय राजनीति कर रहे होंगे तो आपका घर कैसे चलेगा, आपके बच्चों की पढ़ाई का खर्च, बाक़ी खर्च कहाँ से होगा उसकी व्यवस्था भी पहले ही करनी होगी क्योंकि यदि लोग आपके ऊपर दाँव खेल भी लें तो वे आपका घर खर्च नहीं उठाएंगे, उसके लिए तो आपके ही कुछ ऐसा काम करना होगा जो आपके बिना जाए भी चल सके। इसलिए आपको यह सीखना ज़रूरी है कि किस प्रकार राजनीति में सफल होने वाले लोग पहले अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करते हैं ताकि आप भी बिना घर की, बच्चों के खर्च की चिंता किए आराम से राजनीति कर सकें और यक़ीन मानिए यदि आपको घर खर्च की चिंता न हो तो आप पूरी तरह Focus होकर राजनीति कर सकते हैं, आगे बढ़ने की रणनीति बना सकते हैं और राजनीति में सफलता प्राप्त करने की अपनी संभावना को बढ़ा सकते हैं। यह ट्रेनिंग 9 घंटे की है जिसमें अलग विषय की 18 Videos हैं, इस ट्रेनिंग में आपको सिखाया जाएगा कि किस प्रकार आप अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति को मज़बूत कर सकते हैं? नौकरी या Business करते हुए कैसे अपने हुनर का उपयोग करके पैसे की कमी को दूर कर सकते हैं? बड़े और सफल लोगों को पैसे के कौन से नियम पता होते हैं जिससे वे आसानी से राजनीति में सफल हो जाते हैं? नौकरी करते समय ही किस प्रकार खुद को राजनीति के लिए तैयार करें? अपने परिवार या अपने लोगों के गुणों का कैसे सदुपयोग करें कि वे घर चला सकें और आप राजनीति कर सकें? यह ट्रेनिंग 9 घंटे की है जिसमें अलग विषय की 18 Videos हैं।
Full content is unlocked after enrollment
- • Complete video lessons with progress tracking
- • Downloadable resources and PDFs
- • Certificate of completion
Course Content
Course Includes
- 6 learning modules
- 9 hours of content
- Access on mobile & desktop
- Certificate on completion
- Lifetime access
Earn this certificate
Complete all modules & pass assessment to get your official IPL India certificate
Earn Your Certificate
Complete all modules and pass the final assessment to receive your official IPL India Certificate of Completion — recognized by political organizations, media houses and public institutions across India.
- Officially issued by Institute of Political Leadership
- Unique Certificate ID — verifiable online
- Share on LinkedIn, resume and social media
- Valid for lifetime — download anytime
This is to certify that
has successfully completed the course
Loading video…
This is a free preview. Enroll to access all 6 modules.
Login to Enroll